Muzaffarpur: पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता का भव्य स्वागत, बोले- बिहार को पर्यटन हब बनाएंगे

Muzaffarpur: बिहार सरकार में पर्यटन मंत्री बनने के बाद कुढ़नी विधायक केदार गुप्ता शनिवार को पहली बार पटना से मुजफ्फरपुर पहुंचे. इस दौरान कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया. गाजे-बाजे, पुष्प वर्षा और नारों के बीच मंत्री का अभिनंदन किया गया. कई स्थानों पर हुआ स्वागत […]
Muzaffarpur: बिहार सरकार में पर्यटन मंत्री बनने के बाद कुढ़नी विधायक केदार गुप्ता शनिवार को पहली बार पटना से मुजफ्फरपुर पहुंचे. इस दौरान कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया. गाजे-बाजे, पुष्प वर्षा और नारों के बीच मंत्री का अभिनंदन किया गया.
कई स्थानों पर हुआ स्वागत
पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता के स्वागत के लिए फकुली चौक, रजला शिव मंदिर, बलिया, तुर्की, सकरी सरैया और कफेन मधौल समेत कई जगहों पर समर्थकों की भीड़ जुटी रही. लोगों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और खुशी जाहिर की.
इससे पहले उन्होंने चंद्रहट्टी स्थित इंटर कॉलेज पहुंचकर पूर्व विधायक स्वर्गीय साधु शरण शाही की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की.
साधु बाबू के सपनों का कुढ़नी बनाने की बात
इस दौरान मंत्री केदार गुप्ता ने कहा कि वह साधु शरण शाही के सपनों का कुढ़नी बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. उन्होंने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही.
गोबरसही पहुंचने पर उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया. इसके बाद वह गरीबस्थान मंदिर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना की.
बिहार पर्यटन को नई पहचान देने का दावा
मीडिया से बातचीत में पर्यटन मंत्री ने कहा कि बिहार में पर्यटन क्षेत्र का तेजी से विकास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य में धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं.
उन्होंने दावा किया कि सरकार ऐसे प्रयास करेगी, जिससे देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक बिहार आएं.
मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से अजय कुमार की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sarfaraz Ahmad
सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










