Muzaffarpur: लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस से गिरकर रिटायर्ड कैप्टन की मौत, ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला शव

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जंक्शन

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक 75 वर्षीय रिटायर्ड सैन्य अधिकारी की मौत हो गई. ट्रेन की चपेट में आने से उनका शव क्षत-विक्षत हो गया.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक स्थित साइबर थाने के समीप मंगलवार की अहले सुबह ट्रेन नंबर 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस से गिरकर एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गयी. ट्रेन की चपेट में आने से उनका शव दो टुकड़ों में बंट गया. सुबह के समय हुई घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी. घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और राजकीय रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

पहचान पत्र और नोटबुक से हुई मृतक की पहचान

ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर के निर्देश पर आरपीएफ टीम में तैनात महेंद्र चौधरी और अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं राजकीय रेल पुलिस के एसआइ शंभू कुमार भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू की.

मृतक के पास मिले पहचान पत्र और नोटबुक के आधार पर उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित तेलीबाग, दिलकुशा निवासी 75 वर्षीय मोहम्मद अख्तर हुसैन के रूप में हुई.

भारतीय सशस्त्र सेना के सेवानिवृत्त अफसर थे

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद अख्तर हुसैन भारतीय सशस्त्र सेना के सेवानिवृत्त अफसर थे. घटना की जानकारी पुलिस ने उनके पुत्र शहीद हुसैन को फोन पर दे दी है.

ट्रेन की चपेट में आने से शव क्षत-विक्षत हो गया था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. हादसे के बाद मौके पर यात्रियों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी.

सुबह-सुबह घटना से प्लेटफॉर्म पर मची अफरातफरी

मंगलवार की सुबह ट्रेन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के समीप पहुंचने के दौरान यह हादसा हुआ. घटना के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बनी रही. चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर जुट गये.

आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और शव को हटाने की कार्रवाई शुरू की. फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

Muzaffarpur News: नए नियम के बाद बंद है निबंधन खाता, जानें क्या है मामला

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन