मुजफ्फरपुर: इंश्योरेंस कराने के नाम पर भेजे गए लिंक से 81 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी

Updated:
विज्ञापन

इंश्योरेंस कराने के नाम पर भेजे गए लिंक से 81 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी

मुजफ्फरपुर में साइबर अपराधियों ने इंश्योरेंस के नाम पर ठगी की एक नई वारदात को अंजाम दिया है. एक पीड़ित के ₹81 हजार ठगे गए, जबकि दूसरे से ₹1.30 लाख की अवैध निकासी हुई. इन घटनाओं ने शहर में साइबर अपराध की बढ़ती समस्या को उजागर किया है.

विज्ञापन

Insurance Scam: मुजफ्फरपुर शहर में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. ताजा मामलों में शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो लोगों को साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाया है. पहला मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र के विवेक विहार कॉलोनी का है. यहां रहने वाले नवीन कुमार को साइबर अपराधियों ने अपना शिकार बनाया और उनके बैंक खाते से एक लाख तीस हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली.

Account Hack: यूपीआइ के जरिए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए गए पैसे

पीड़ित नवीन कुमार ने इस मामले में साइबर थाने में आधिकारिक प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों ने यूपीआइ (UPI) के माध्यम से उनके बैंक खाते से पैसे निकालकर अलग-अलग अज्ञात खातों में ट्रांसफर कर दिए हैं. घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी चिंतित और परेशान है.

इंश्योरेंस के नाम पर लिंक भेजकर 81 हजार की ठगी

साइबर फ्रॉड का दूसरा मामला काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां पीड़ित अनिल कुमार को एक फर्जी इंश्योरेंस कराने के नाम पर मोबाइल पर संदिग्ध लिंक भेजा गया था. जैसे ही पीड़ित ने उस लिंक पर क्लिक किया, उनके खाते से ठगों ने एक झटके में 81 हजार रुपये उड़ा लिए. इस मामले को लेकर भी संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है. पुलिस दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है.


विज्ञापन
Premanshu Shekhar

लेखक के बारे में

By Premanshu Shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन