बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में लगी भीषण आग, कंप्यूटर फटा

Author Ankit|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में फटा कंप्यूटर | Prabhat Khabar Network

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में एक कंप्यूटर में अचानक धमाका होने से आग लग गई. गनीमत रही कि विश्वविद्यालय में अवकाश होने के बावजूद, सतर्क कर्मचारियों ने बालू और मिट्टी का उपयोग कर समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़े हादसे को टाल दिया गया.

विज्ञापन

Computer Blast: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRA Bihar University) के अर्थशास्त्र विभाग में मंगलवार की सुबह एक बड़ी घटना सामने आई. विभाग के भीतर रखे एक कंप्यूटर में अचानक धमाका होने से आग लग गई. विश्वविद्यालय में अवकाश होने के कारण उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे घटना की जानकारी किसी को नहीं मिल सकी.

BRA Bihar University: आसपास के कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

देखते ही देखते धुआं पूरे कमरे में भर गया और आग की लपटें खिड़कियों से बाहर निकलने लगीं. परिसर से गुजर रहे विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारियों ने जब धुआं और लपटें देखीं, तो उन्होंने तुरंत शोर मचाया. हालांकि, विभाग में ताला बंद होने और चाबी उपलब्ध न होने के कारण शुरुआती दौर में कमरे तक पहुंचना मुश्किल हो गया.

विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में फटा कंप्यूटर | Prabhat Khabar Network
विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में फटा कंप्यूटर

बालू और मिट्टी से बुझाई गई आग

आनन-फानन में संबंधित विभाग के कर्मचारियों को फोन कर सूचना दी गई. चाबी पहुंचने के बाद जब कमरा खोला गया, तो पता चला कि कंप्यूटर का कोई पार्ट ब्लास्ट हो गया था. समय रहते सतर्कता बरतते हुए कर्मचारियों ने बालू और मिट्टी का उपयोग कर आग पर काबू पा लिया. यदि समय पर जानकारी नहीं मिलती, तो आग विकराल रूप ले सकती थी और विभाग के अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जलकर खाक हो सकते थे. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.


विज्ञापन
Ankit

लेखक के बारे में

By Ankit

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन