फरार आरोपित के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

मुजफ्फरपुर के सरैया थाना में दर्ज एक मामले के फरार आरोपी रविंद्र कुमार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं. न्यायालय के आदेश पर उसके घर पर इश्तेहार चस्पा कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
Muzaffarpur News: सरैया थाना में दर्ज एक मामले के फरार आरोपित के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ने पारू थाना क्षेत्र के टारवां मझौलिया निवासी रविंद्र कुमार के घर पर इश्तेहार चस्पा किया है.
न्यायालय के आदेश पर की गई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था. न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उसके घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया है, ताकि वह न्यायालय के समक्ष उपस्थित हो सके.
संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी
मामले की अनुसंधानकर्ता एसआई पुष्पा कुमारी ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.
उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Premanshu Shekhar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










