सीटीईटी 2026 फर्जीवाड़े में पांच महीने से फरार असली अभ्यर्थी गिरफ्तार, मधुबनी से दबोचा गया

Updated:
विज्ञापन

सीटीईटी 2026 फर्जीवाड़े में पांच महीने से फरार असली अभ्यर्थी गिरफ्तार, मधुबनी से दबोचा गया

सीटीईटी 2026 परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. मिठनपुरा पुलिस ने 5 महीने से फरार चल रहे असली अभ्यर्थी राहुल कुमार राम को मधुबनी से गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी परीक्षा में नकल रोकने के लिए बिहार के कड़े कानूनों के तहत की गई है.

विज्ञापन

Muzaffarpur CTET Arrest: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित सीटीईटी 2026 परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े के मामले में मिठनपुरा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने पिछले पांच महीने से फरार चल रहे असली अभ्यर्थी राहुल कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी उसके पैतृक गांव मधुबनी जिले के बाबूबरही स्थित पिरही से की गई है. मिठनपुरा थानेदार अजय कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

7 फरवरी को परीक्षा केंद्र पर पकड़ा गया था फर्जी स्कॉलर

यह मामला इसी साल 7 फरवरी 2026 का है. मिठनपुरा के वैशाली इंस्टीट्यूट में परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक और फोटो मिलान में फर्जीवाड़ा पकड़ा गया था. मधुबनी निवासी पप्पू कुमार शर्मा (स्कॉलर) असली अभ्यर्थी राहुल कुमार राम की जगह परीक्षा दे रहा था. केंद्राधीक्षक ने स्कॉलर पप्पू को पुलिस के हवाले कर दिया था. लेकिन असली अभ्यर्थी राहुल तब से फरार चल रहा था.

बिहार के नए कड़े परीक्षा कानून के तहत दर्ज हुई थी प्राथमिकी

प्रशासकीय पदाधिकारी अविनाश कुमार के आवेदन पर मिठनपुरा थाने में कांड संख्या 41/26 दर्ज किया गया था. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और बिहार पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट 2024 की धारा 10 के तहत एफआईआर दर्ज की थी.

पुलिस ने गांव से दबोचा, डील का पता लगाने में जुटी पुलिस

केस के अनुसंधानकर्ता एसआई नितीश कुमार ने तकनीकी सर्विलांस के आधार पर सूचना मिलते ही छापेमारी कर राहुल को दबोच लिया. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि उसने स्कॉलर पप्पू से कितने रुपये में सौदा तय किया था. वहीं. परीक्षा केंद्र के कमरा नंबर 10 से पकड़े गए दूसरे स्कॉलर के असली अभ्यर्थी नितीश की तलाश में भी छापेमारी जारी है.

ये भी पढ़ें: डॉक्टरों ने जिसे बताया लाइलाज, न्यूरोथेरेपी से दो महीने में पूरी तरह ठीक हुआ मासूम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन