डॉक्टरों ने जिसे बताया लाइलाज, न्यूरोथेरेपी से दो महीने में पूरी तरह ठीक हुआ मासूम

Updated:
विज्ञापन
पीड़ित बच्चे का इलाज करते न्यूरोथेरेपिस्ट डॉ. विपिन पाठक

पीड़ित बच्चे का इलाज करते न्यूरोथेरेपिस्ट डॉ. विपिन पाठक

सेरेब्रल पाल्सी और स्पाइना बिफिडा जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 2 वर्षीय भोला को डॉक्टरों ने लाइलाज बता दिया था. लेकिन न्यूरोथेरेपी ने दो महीने में चमत्कार कर दिखाया. बच्चा अब अपने पैरों पर दौड़ने लगा है.

विज्ञापन

Kanti Neurotherapy Healing: न्यूरोथेरेपी अनुसंधान प्रशिक्षण एवं चिकित्सा केंद्र से स्वास्थ्य लाभ पाकर अब तक सैकड़ों लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. चिकित्सा केंद्र के न्यूरोथेरेपिस्ट डॉ. विपिन पाठक ने बताया कि अस्पतालों से मायूस होकर लौटने वाले कई मरीज यहां बिना किसी दवा के ठीक हुए हैं. इसमें बिस्तर पकड़ चुके लोग भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इसमें शरीर की नसों के माध्यम से बीमारी की जड़ तक पहुंचकर बिना किसी साइड इफेक्ट के इलाज किया जाता है.

अगस्त में लगेगा बीमारों का महाकुंभ

डॉ. लाजपत राय मेहरा न्यूरोपैथी अनुसंधान प्रशिक्षण एवं चिकित्सा केंद्र के तहत हर साल 21, 22 और 23 अगस्त को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होता है. इसमें स्थानीय और बाहरी क्षेत्रों से आए हजारों मरीजों का इलाज किया जाता है. भारतीय न्यूरोथेरेपी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विपिन पाठक ने बताया कि इसका लाभ सभी आयु वर्ग के लोगों को मिल रहा है.

2 वर्षीय मासूम भोला को मिला नया जीवन

खबड़ा निवासी अभिषेक ओझा के दो वर्षीय पुत्र भोला को जन्म से ही सेरेब्रल पाल्सी और स्पाइना बिफिडा नाम की गंभीर समस्या थी. बच्चे का शरीर अकड़ा हुआ था और पीठ पर बड़ा उभार था. शहर के बड़े डॉक्टरों और लखनऊ पीजीआई में महीनों इलाज के बाद भी डॉक्टरों ने इसे लाइलाज बता दिया था. जिससे परिवार बेहद निराश हो चुका था.

दो महीने के इलाज से अपने पैरों पर खड़ा हुआ बच्चा

पड़ोसी की सलाह पर परिजन बच्चे को बीबीगंज स्थित न्यूरोथेरेपी केंद्र लेकर आए. डॉ. विपिन पाठक ने बिना दवा सिर्फ थेरेपी से इलाज शुरू किया और बच्चे का नाम 'भोला' रखा. महज दो महीने के इलाज के बाद भोला के पीठ का उभार गायब हो गया है और वह अब अपने पैरों पर दौड़ने लगा है. परिजनों ने इस चमत्कारिक सुधार पर गहरी खुशी जताई है.

ये भी पढ़ें: शिक्षिका की छिनी चेन बरामद, लेकिन गायब मिला 6.5 लाख का डायमंड, कोढ़ा गैंग ने दिया था अंजाम



विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन