शिक्षिका की छिनी चेन बरामद, लेकिन गायब मिला 6.5 लाख का डायमंड, कोढ़ा गैंग ने दिया था अंजाम

शिक्षिका की छिनी चेन बरामद, लेकिन गायब मिला 6.5 लाख का डायमंड, कोढ़ा गैंग ने दिया था अंजाम
मुजफ्फरपुर में शिक्षिका से हुई चेन स्नेचिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूटी गई सोने की चेन कटिहार से बरामद हुई है, लेकिन उसमें लगा कीमती डायमंड गायब है। पुलिस गिरोह की तलाश में जुटी है।
Muzaffarpur Chain Snatching: जिले के सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा में शिक्षिका से हुई चेन छिनतई मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर सदर पुलिस ने एसटीएफ की कोढ़ा सेल की मदद से लूटी गई सोने की चेन कटिहार के जुराबगंज से बरामद कर ली है. हालांकि. घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है.
स्कूल से लौटते वक्त बदमाशों ने मारी थी झपट्टा
एसडीपीओ-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि 19 फरवरी को खबड़ा निवासी शिक्षिका रीमा कुमारी स्कूल से घर लौट रही थीं. तभी उनके घर के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने गले से सोने की चेन झपट ली. पीड़िता की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के बाद एसएसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया. अनुसंधान में कुख्यात कोढ़ा गैंग का नाम सामने आया. जिसके बाद कटिहार के जुराबगंज में छापेमारी कर चेन बरामद की गई. अदालती प्रक्रिया पूरी करने के बाद चेन शिक्षिका को सौंप दी गई है.
चेन मिली तो आई मुस्कान, पर डायमंड गायब होने से दुख
सोने की चेन वापस मिलने पर शिक्षिका रीमा कुमारी ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर खुशी जताई. लेकिन साथ ही उन्होंने बताया कि चेन में जड़ा कीमती डायमंड गायब है. रीमा कुमारी के अनुसार. बरामद सोने की चेन की कीमत करीब 1.5 लाख रुपये है. जबकि उसमें लगा डायमंड 6.50 लाख रुपये का था. बदमाशों ने चेन से डायमंड निकालकर अलग कर लिया था. उन्होंने पुलिस से डायमंड की भी बरामदगी कराने की गुहार लगाई है.
कोढ़ा गैंग पर शिकंजा कसने को विशेष टीम गठित
एसडीपीओ ने बताया कि जिले में स्नेचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसटीएफ कोढ़ा सेल के सहयोग से विशेष टीम काम कर रही है. चिह्नित अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें:बिहार बीएड में दो चरणों के बाद भी 10 हजार सीटें खाली, इस हफ्ते आएगी तीसरी मेधा सूची सीईटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Premanshu Shekhar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










