बिहार बीएड में दो चरणों के बाद भी 10 हजार सीटें खाली, इस हफ्ते आएगी तीसरी मेधा सूची सीईटी

Updated:
विज्ञापन

बिहार बीएड में दो चरणों के बाद भी 10 हजार सीटें खाली, इस हफ्ते आएगी तीसरी मेधा सूची सीईटी

बिहार के बीएड कॉलेजों में दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी 10 हजार से अधिक सीटें खाली रह गई हैं. इन रिक्त सीटों को भरने के लिए इसी सप्ताह तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय जल्द ही तीसरी मेधा सूची जारी करेगा.

विज्ञापन

Bihar BEd Admission: बीएड-2026 के आधार पर बिहार के बीएड कॉलेजों में दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इसके बावजूद राज्य भर के संस्थानों में 10 हजार से अधिक सीटें खाली रह गई हैं. अब इन रिक्त सीटों को भरने के लिए इसी सप्ताह तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. इसके लिए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय एक-दो दिनों में तीसरी मेधा सूची जारी करेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहली और दूसरी सूची में दाखिला न लेने वाले अभ्यर्थियों को झटका

सीईटी बीएड के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि राज्य भर के बीएड कॉलेजों में रिक्त 10 हजार से अधिक सीटों के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. हालांकि. उन्होंने स्पष्ट किया कि पहली और दूसरी सूची में कॉलेज आवंटित होने के बाद भी जिन अभ्यर्थियों ने नामांकन नहीं कराया है. उन्हें तीसरी सूची में मौका नहीं दिया गया है. ऐसे अभ्यर्थियों का चयन रद्द करते हुए रिक्त सीटों को नए पात्र छात्रों को आवंटित कर दिया गया है.

37,250 में से अब तक 26,669 सीटों पर ही हो सका है नामांकन

प्रदेश भर के बीएड कॉलेजों में कुल 37,250 सीटें निर्धारित हैं. दो चरणों की काउंसलिंग के बाद अब तक 26,669 सीटों पर ही छात्रों ने दाखिला लिया है. तीसरे चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यदि सीटें बचती हैं. तो उन पर ऑनस्पॉट (स्पॉट एडमिशन) नामांकन के लिए आगे का निर्णय लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बांस के बगीचे से मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 350 लीटर देसी और 15 कार्टन नकली अंग्रेजी शराब जब्त


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन