मुजफ्फरपुर: मैथिली परिषद् ने किया उगना मंडपम निर्माण समिति का गठन, तीन अगस्त से कार्य शुरू
मैथिली परिषद की ओर से बैठक
मैथिली परिषद् मुजफ्फरपुर की बैठक में उगना मंडपम के निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. सर्वसम्मति से निर्माण समिति का गठन किया गया है और डॉ. बीएस झा को मुख्य संरक्षक बनाया गया है. यह निर्माण कार्य 3 अगस्त से शुरू होगा.
Maithili Parishad Muzaffarpur: मैथिली परिषद् की कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. बीएस झा के सभागार में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बेबी चौधरी ने की. इस अवसर पर सर्वसम्मति से 'उगना मंडपम' के निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और निर्माण समिति का गठन किया गया.
आपके शहर में
डॉ. बीएस झा बने मुख्य संरक्षक, सदस्यों ने लिया व्यक्तिगत सहयोग का संकल्प
महासचिव अजयानंद झा के आग्रह पर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अश्विनी कुमार वर्मा ने उपस्थित सदस्यों को निर्माण समिति की रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया. डॉ. बीएस झा को समिति का मुख्य संरक्षक बनाया गया है. वहीं निर्माण प्रबंधन का दायित्व डॉ. शशिकांत पाठक. प्रो. नूतन कुमारी. इंजीनियर अरविंद कुमार झा. ब्रजमोहन झा और सुभाष चंद्र दास को सौंपा गया है. निर्माण से संबंधित आय-व्यय का पूरा ब्योरा संयुक्त सचिव सुरेंद्रनाथ ठाकुर संभालेंगे.
तीन अगस्त से शुरू होगा निर्माण, भजनों से भावविभोर हुए सदस्य
बैठक में निर्णय लिया गया कि उगना मंडपम का निर्माण कार्य तीन अगस्त से शुरू किया जाएगा. इस बैठक में 25 सदस्य मौजूद थे. जिन्होंने अपने व्यक्तिगत सहयोग से निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान उदय कुमार झा. सुरेंद्रनाथ ठाकुर और प्रो. नूतन कुमारी ने सुमधुर मैथिली भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांटी के उपप्रमुख सरिता सोनी और रंजीत कुमार सोनी उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें: सीटीईटी 2026 फर्जीवाड़े में पांच महीने से फरार असली अभ्यर्थी गिरफ्तार, मधुबनी से दबोचा गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए