गश्ती के दौरान 55 हजार की अवैध वसूली मामले में सिवाइपट्टी के दारोगा निलंबित

Updated:
विज्ञापन

निलंबित दारोगा मनोज कुमार

मुजफ्फरपुर के सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र में एक युवक से बदसलूकी और अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप सही पाए जाने पर दारोगा मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है. पीड़ित से 55 हजार रुपये की जबरन वसूली हुई थी.

विज्ञापन

 Muzaffarpur Daroga Suspended: जिले के सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र में एक युवक से बदसलूकी और अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है. जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित दारोगा मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यूपीआई से 55 हजार रुपये जबरन कराए गए थे ट्रांसफर

घटना के संबंध में बताया गया कि पूर्वी चंपारण के राजेपुर थाना अंतर्गत झिटकहियां निवासी पूजन कुमार डेरा चौक पर अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाकर आगे बढ़ा था. तभी सिवाइपट्टी पुलिस की गश्ती टीम ने उसे रोक लिया. गश्ती अधिकारी दारोगा मनोज कुमार पर आरोप है कि उन्होंने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पीड़ित युवक के यूपीआई से जबरन 55 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए.

विधायक की शिकायत के बाद हुई जांच, रिपोर्ट में पुष्टि

घटना के बाद पीड़ित ने कांटी विधायक अजय कुमार से गुहार लगाई थी, जिन्होंने डीआईजी और एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्किल इंस्पेक्टर रंजन कुमार ने पूरे मामले की गहन जांच की. जांच में दारोगा द्वारा बदसलूकी और पैसे ऐंठने की बात पूरी तरह सच साबित हुई, जिसकी रिपोर्ट एसडीपीओ वन पूर्वी को सौंप दी गई.

मुकेश कुमार बने पानापुर करियात के नए थानाध्यक्ष

एक अन्य प्रशासनिक फेरबदल के तहत एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने कांटी थाने में पदस्थापित दारोगा मुकेश कुमार को पानापुर करियात का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है. ज्ञात हो कि पूर्व थानेदार सुचित्रा कुमारी को प्राथमिकी की धाराओं में हेरफेर करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: शिक्षिका की छिनी चेन बरामद, लेकिन गायब मिला 6.5 लाख का डायमंड, कोढ़ा गैंग ने दिया था अंजाम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन