Muzaffarpur Petrol Diesel Price: पेट्रोल की कीमत स्थिर, जानें आपके शहर में डीजल का क्या है भाव?
Published by : Aniket Kumar Updated At : 08 Oct 2024 8:18 AM
Muzaffarpur Petrol Diesel Price
Muzaffarpur Petrol Diesel Price: आज यानी 8 अक्टूबर 2024 को शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। जानिए, क्या है आज का ताजा भाव?
Muzaffarpur Petrol Diesel Price: रोजमर्रा की जिंदगी में एक आम इंसान के लिए पेट्रोल की कीमत बहुत मायने रखता है। लोग अपने काम, ऑफिस और एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए पेट्रोल डीजल की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आपको इनके ताजा रेट के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। आइए, जानते हैं आज आपके शहर मुजफ्फरपुर में पेट्रोल-डीजल का क्या है भाव।
पेट्रोल की कीमत
बता दें, बीते एक सप्ताह से पेट्रोल की कीमतों पर ब्रेक लगा है। इनके भाव में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। ऐसे में यह आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 8 अक्टूबर 2024 (मंगलवार) को पेट्रोल की कीमत RS 105.93/L है। बीते 2 अक्टूबर से इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। 01 अक्टूबर को 0.11 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही कीमत में स्थिरता बनी हुई है।
डीजल का भाव
वहीं अगर डीजल की बात करें तो आज RS 92.72/L के भाव से बीक रहे हैं। हालांकि, डीजल के भाव में भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। बीते 2 अक्टूबर 2024 से ही इसके दाम में भी कोई उछाल देखने को नहीं मिला है। 29 सितंबर 2024 को डीजल के भाव में 20 पैसे की बढ़त दर्ज की गई थी। मुजफ्फरपुर व इसके आसपास के इलाकों में खेती किसानी अधिक होती है। ऐसे में यदि डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है तो यह किसानों के लिए राहत भरी खबर है।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










