Muzaffarpur Petrol-Diesel Price: खुशखबरी! फिर कम हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा रेट?

Published by : Aniket Kumar Updated At : 25 Nov 2024 9:11 AM

विज्ञापन

Muzaffarpur Petrol-Diesel Price: आज यानी 25 नवंबर 2024 को शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। बीते दिन भी इसके दाम में गिरावट दर्ज की गई थी। जानिए, क्या है आज का ताजा रेट?

विज्ञापन

Muzaffarpur Petrol-Diesel Price: रोजमर्रा की जिंदगी में आम इंसान के लिए पेट्रोल के भाव बहुत मायने रखता है। लोग अपने काम, ऑफिस और एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए पेट्रोल डीजल की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आपको इनके ताजा रेट के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। आज यानी 25 नवंबर को शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिले हैं। रेट में यह बदलाव बीते दिन की गिरावट के बाद देखने को मिला है। पेट्रोल की कीमत में एक बार फिर कमी दर्ज की गई है. आइए, जानते हैं आज आपके शहर मुजफ्फरपुर में पेट्रोल-डीजल का क्या है भाव। 

ये है ताजा रेट

बता दें, बीते दिन पेट्रोल-डीजल के रेट में गिरावट दर्ज की गई थी। आज सुबह एक बार फिर इनकी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 25 नवंबर 2024 (सोमवार) को पेट्रोल की कीमत RS 0.29 रुपए घट कर RS 106.06/L हो गई है। बीते 24 नवंबर को भी इसके दाम में गिरावट दर्ज की गई थी। 24 नवंबर को मुजफ्फरपुर में पेट्रोल RS 106.35/L बिका था. 

डीजल की कीमतों में भी गिरावट

वहीं अगर डीजल की बात करें तो आज 27 पैसे की गिरावट के साथ RS 92.85/L के भाव से बीक रहा है। हालांकि, डीजल के भाव में भी पिछले दिन गिरावट देखने को मिली थी। मुजफ्फरपुर व इसके आसपास के इलाकों में खेती किसानी अधिक होती है। ऐसे में यदि डीजल की कीमतों में गिरावट होती है तो यह किसानों के लिए अच्छी खबर है।

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन