Muzaffarpur News: अवैध नर्सिंग होमों पर स्वास्थ्य विभाग का हंटर,शटर गिराकर फरार हुए कई फर्जी संचालक

अवैध नर्सिंग होमों पर स्वास्थ्य विभाग का हंटर
Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध नर्सिंग होमों पर छापेमारी की. रेडियस हॉस्पिटल में डॉक्टर गायब मिले, जबकि एक अवैध केंद्र को सील कर दिया गया. कार्रवाई के डर से कई अस्पताल संचालक शटर गिराकर फरार हो गए.पढ़ें पूरी खबर…
Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर जिले के एसकेएमसीएच(SKMCH) इलाके में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंपमचगया. अवैध रूप से संचालित हो रहे नर्सिंग होमों के खिलाफ चलाए गए इस छापेमारी अभियान ने कई फर्जी अस्पताल संचालकों की पोल खोल दी है. जांच टीम के पहुंचने की भनक लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई बिना लाइसेंस वाले अस्पतालों के शटर आनन-फानन में गिरा दिए गए.
छापेमारी की सूचना पर गिरे शटर, कई अस्पतालों में लटका ताला
मुसहरी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अजय कुमार चौधरी के निर्देश पर यह विशेष जांच अभियान चलाया गया. जैसे ही स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाके में पहुंची, अवैध अस्पताल संचालकों में भगदड़मचगई. कई संचालक अपने संस्थानों में ताला जड़कर फरार हो गए. अधिकारियों ने बताया कि बिना मान्यता और आवश्यक लाइसेंस के अस्पतालों का संचालन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
हॉस्पिटल में मिलीं गंभीर अनियमितताएं
जांच के दौरान टीम जब हॉस्पिटल पहुंची, तो वहां की स्थिति चौंकाने वाली थी. अस्पताल में न तो कोई अधिकृत डॉक्टर मौजूद था और न ही संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज पाए गए. दस्तावेजों की भारी कमी और लापरवाही को देखते हुए विभाग ने अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके अलावा, आयुर्वेदिक चिकित्सा की आड़ में अवैध रूप से चल रहे एक अन्य नर्सिंग होम को मौके पर ही सील कर दिया गया.
मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर सख्त रुख
स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध स्वास्थ्य संस्थानों में बेचैनी बढ़ गई है. कई अन्य केंद्रों पर भी डॉक्टरों की अनुपस्थिति पाई गई, जिसके बाद उन संस्थानों को बंद करा दिया गया. स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को जेल भेजा जाएगा.
मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sumit Kumar
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










