Muzaffarpur News: प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, फिर मंदिर में कराई गई शादी

Published at :06 May 2026 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur News: प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, फिर मंदिर में कराई गई शादी

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. पांच साल पुराने प्रेम संबंध का खुलासा होने के बाद माहौल बदला और ग्रामीणों की सहमति से मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई...

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अनोखी प्रेम कहानी ने पूरे इलाके में चर्चा बटोर ली.चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, लेकिन कुछ ही घंटों में यह विवाद प्रेम विवाह में बदल गया. पहले जहां माहौल तनावपूर्ण था, वहीं बाद में ग्रामीणों की सहमति से मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई.जानकारी हो की एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए चुपके से गांव पहुंचा था. मुलाकात के दौरान ग्रामीणों की नजर दोनों पर पड़गई. इसके बाद लोगों ने युवक को गलत हरकत के आरोप में पकड़ लिया और बंधक बना लिया.

गांव में हाईवोल्टेज ड्रामा

करीब तीन घंटे तक गांव में हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. युवक डरा-सहमा रहा, जबकि पूरे गांव में मामला चर्चा का विषय बन गया. इसी दौरान कहानी में बड़ामोड़ तब आया जब युवती ने ग्रामीणों के सामने खुलकर बताया कि वह युवक से पिछले पांच वर्षों से प्रेम करती है. उसने यह भी साफ किया कि दोनों पहले से शादी करने का फैसला कर चुके हैं.युवती की बात सुनने के बाद ग्रामीणों का रवैया बदल गया. विरोध की जगह समर्थन ने ले ली. गांव वालों ने दोनों के रिश्ते को स्वीकार करते हुए पास के मंदिर में तत्काल शादी कराने का निर्णय लिया.आनन-फानन में मंदिर में दोनों की शादी संपन्न कराई गई. इस तरह जो मामला पहले विवाद, तनाव और सामाजिक दबाव से भरा था, वह आखिरकार प्रेम कहानी के सुखद अंत में बदल गया.

मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन