मुजफ्फरपुर: बुजुर्ग का एटीएम कार्ड फंसाकर उड़ाए 1.11 लाख, 70 हजार की शॉपिंग भी की

Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में साइबर फ्रॉड का नया पैंतरा: ATM में फंसाया बुजुर्ग का कार्ड, फिर 40 हजार नगद निकाले और ₹70,500 के खरीद लिए कपड़े

मुजफ्फरपुर: बुजुर्ग का एटीएम कार्ड फंसाकर उड़ाए 1.11 लाख, 70 हजार की शॉपिंग भी की

मधौल गांव के 77 वर्षीय राम कैलाश ठाकुर साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं. उनका एटीएम कार्ड फंसाकर शातिर अपराधियों ने खाते से ₹40,000 नकद निकाल लिए और ₹70,500 की शॉपिंग भी कर ली. पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन

Atm Card Fraud: जिले के सरैया थाना क्षेत्र के मधौल गांव निवासी 77 वर्षीय वृद्ध राम कैलाश ठाकुर साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं. शातिर अपराधियों ने एटीएम मशीन में उनका कार्ड फंसाकर खाते से 40 हजार रुपये की अवैध नकद निकासी कर ली. इसके साथ ही ठगों ने सरैया स्थित एक कपड़ा दुकान से 70 हजार 500 रुपये की खरीदारी भी कर ली. पीड़ित की शिकायत पर बेला स्थित साइबर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच की जिम्मेदारी एसआई डॉ. ललन कुमार को सौंपी गई है.

नया पिन बनाने गए थे बुजुर्ग, गार्ड था नदारद

पीड़ित के अनुसार, एसबीआई द्वारा भेजा गया नया एटीएम कार्ड लेकर वे 21 जुलाई की सुबह 11:30 बजे अंबारा चौक स्थित एटीएम गए थे. नया पिन जनरेट करने के दौरान कार्ड मशीन में ही फंस गया.

  • गार्ड नदारद: मौके पर एटीएम गार्ड मौजूद नहीं था.
  • झांसा: हेल्पलाइन पर फोन करने पर तकनीशियन के आने का झांसा देकर दो घंटे तक वहीं रोके रखा गया.
  • बैंक की बेरुखी: बैंक शाखा पहुंचने पर भी प्रबंधक ने मदद करने के बजाय उन्हें साइबर थाने जाने को कह दिया.

40 हजार कैश निकाले, 70.5 हजार की शॉपिंग

बैंक विवरण खंगालने पर पता चला कि अपराधियों ने 10-10 हजार रुपये करके चार बार में 40 हजार रुपये कैश निकाल लिए. इसके बाद सरैया की 'रूपकन्या वस्त्रालय' से ₹70,500 के कपड़ों की खरीदारी भी कर ली. पीड़ित ने बताया कि दुकान में सीसीटीवी लगे हैं, जिसके फुटेज खंगालकर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें:2 लाख दो वरना 'फेसबुक पर लाइव' कर देंगे अश्लील वीडियो, डिजिटल ब्लैकमेलिंग का शिकार बने अधेड़


विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन