Muzaffarpur News: पूर्वी मंत्री के करीबी प्रॉपर्टी डीलर की चचेरे भतीजा ने पांच लाख की सुपारी देकर करायी गयी थी हत्या

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 15 May 2026 7:51 PM

विज्ञापन

पूर्व मंत्री के करीबी की हत्या का खुलासा

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर हरिशंकर सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक शूटर को गिरफ्तार किया है. चचेरे भतीजे ने जमीन विवाद में 5 लाख की सुपारी देकर प्रोफेशनल शूटरों से इस वारदात को अंजाम दिलवाया था.पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News:पूर्व मंत्री रामसूरत राय के करीबी प्रॉपर्टी डीलर हरिशंकर सिंह (41)की हत्या चचेरे भतीजा रविकांत कुमार ने पांच लाख रुपये की सुपारी देकर करायीथी. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल एक शूटर अमरदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वह मीनापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा के नेतृत्व में गठित एसआइटी ने मैनुअल व टेक्निकल इनपुट के आधार पर शूटर अमरदीप को झपहां से गरहां जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक पिस्तौल, दो कारतूस, मादक पदार्थ स्मैक 18 ग्राम, मोबाइल एक व बिना नंबर की पल्सर बाइक भी जब्त की है.

जमीन विवाद में प्रोफेशनल शूटरों से मरवायी थी गोली

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि गरहां ओपी के मुरादपुर में हरिशंकर सिंह की हत्या में तीन शूटर शामिल थे. चचेरे भतीजा रविकांत कुमार ने जमीन विवाद में पांच लाख की सुपारी देकर तीनों शूटर हायर किए थे. सभी को डेढ़- डेढ़ लाख रुपये मिला था. सुपारी लेने वाला मास्टरमाइंड रामपुर हरी थाना क्षेत्र के मोथिहा माल निवासी मिथिलेश सहनीहै. मीनापुर के अली न्योरा का सुनील कुमार तीसरा अपराधी है. उसकी गिरफ्तारी को रेड की जा रही है.

मिथिलेश सहनी पर 15 से अधिक केस है दर्ज

प्रोफेशनल शूटर मिथिलेश सहनी पर जिले के अलग- अलग थानों में 15 से अधिक आपराधिक मामला दर्ज है. रामपुर हरि थाना क्षेत्र में हुए गोली मारकर की हत्या में वह शामिल रहा है. पूर्व के एक केस में उसका बेल टूटा था. न्यायालय में जब वह सुनवाई के लिए पहुंचा तो पूर्व में ही न्यायिक पदाधिकारी ने उसको रिमांड करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इसके बाद रामपुर हरि थाने की पुलिस ने उसको अपने केस में रिमांड किया है. अब गरहां ओपी पुलिस भी उसको रिमांड करेगी.

गोली मारकर की गयी थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी थी कि रविकांत कुमार और उनके बीच में लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था. रविकांत ने हत्या के लिए प्रोफेशनल शूटर मिथिलेश से पहले संपर्क किया. उसको पांच लाख रुपये सुपारी दी. हत्या से करीब एक माह पहले इसकी प्लानिंग बनी. इसके बाद मिथिलेश सहनी अपने साथ अमरजीत कुमार व सुनील कुमार को लेकर लगातार हरिशंकर सिंह की रेकी करने लगा. बीते 24 मार्च को जब वह खेत से गेहूं की दौनी कराकर घर लौट रहे थे. रास्ते में बुझावन भगत स्कूल के समीप अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी.

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन