​Muzaffarpur News: ​तिरहुत ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप" के लिए जमीन रजिस्ट्री पर रोक के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 15 May 2026 8:39 PM

विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान से शुरुआत

​Muzaffarpur News:नगर विकास विभाग द्वारा "तिरहुत ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप" के अधिसूचित गांवों में जमीन खरीद-बिक्री पर रोक के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है . कांटी प्रमुख कृपा शंकर शाही ने इसे तानाशाही फैसला बताते हुए हस्ताक्षर अभियान और चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है .पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी संकल्प ज्ञापन-4583 के तहत “तिरहुत ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप” को मंजूरी दे दी गई है . इसके बाद अधिसूचित गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है . सरकार के इस फैसले के खिलाफ अब सियासी विरोध शुरू हो गया है . कांटी के ब्लॉक प्रमुख और जिला कांग्रेस कमेटी (मुजफ्फरपुर पश्चिमी) के अध्यक्ष कृपा शंकर शाही ने इस निर्णय को पूरी तरह जनविरोधी और तानाशाही करार दिया है .

हितधारकों की बैठक में उठा विरोध का स्वर

​मुजफ्फरपुर आयोजना क्षेत्र के विस्तार को लेकर आयोजित हितधारकों की बैठक में प्रमुख कृपा शंकर शाही ने इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया . उन्होंने कहा कि हमारे समाज में आम लोगों के लिए विपत्ति और संकट के समय जमीन ही एकमात्र सबसे बड़ा सहारा होती है . ऐसे में सरकार द्वारा खरीद-बिक्री पर अचानक रोक लगा देना जनता के अधिकारों पर कुठाराघात है . उन्होंने बैठक में इस जनविरोधी फैसले में तुरंत संशोधन करने का प्रस्ताव भी दिया .

चरणबद्ध आंदोलन और हस्ताक्षर अभियान की चेतावनी

​कांग्रेस नेता ने ऐलान किया है कि इस फैसले के विरोध में कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध तरीके से बड़ा आंदोलन चलाएगी . आंदोलन के पहले चरण में सभी प्रभावित गांवों में बड़े पैमाने पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा . इसके बाद खरीद-बिक्री पर लगी रोक को हटाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को एक मांग-पत्र सौंपा जाएगा . शाही ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांग स्वीकार नहीं की, तो प्रभावित ग्रामीणों के साथ मिलकर आगे की उग्र रणनीति तय की जाएगी

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन