Muzaffarpur News: बारात गए युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव, परिजनों ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News young man gone wedding found dead his family created ruckus in bandara

हंगामा करते परिजन

Muzaffarpur News: बंदरा में बारात गए युवक की संदिग्ध मौत पर भारी बवाल. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर आरोपी के दरवाजे पर शव रख किया प्रदर्शन. पुलिस मौके पर तैनात, गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के बंदरा से सूर्यमणि कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत पियर थाना क्षेत्र के रत्नमनिया गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद भारी बवाल शुरू हो गया है. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों ने उसे मुख्य आरोपी लक्ष्मण राम के दरवाजे पर रख दिया और जमकर हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि कैलाश राय की हत्या कर शव को साक्ष्य छिपाने के लिए स्टेशन के पास फेंक दिया गया था.

बारात गया था युवक, अगले दिन मिला शव

मृतक की पहचान रत्नमनिया गांव निवासी स्व. रामकिशुन राय के 45 वर्षीय पुत्र कैलाश राय के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, 13 मई को कैलाश गांव के ही लक्ष्मण राम के साथ बाइक से एक बारात में गया था. अगले दिन लक्ष्मण तो घर लौट आया, लेकिन कैलाश गायब था. काफी खोजबीन के बाद गुरुवार शाम सूचना मिली कि सकरा पुलिस ने सिहो स्टेशन के पास से एक अज्ञात शव बरामद किया है. सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान की.

आरोपी के दरवाजे पर दाह संस्कार की जिद पर अड़े परिजन

शुक्रवार सुबह जब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई. मृतक के भाई विमलेश और घनश्याम राय ने लक्ष्मण राम पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है. आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपी के घर के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और वहीं दाह संस्कार करने की जिद पर अड़ गए. हंगामे को देखते हुए आरोपी के परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं.

भारी पुलिस बल तैनात, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पियर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. गांव में अभी भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच कर रही है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन