मुजफ्फरपुर: बिना नोटिस हटाने के विरोध में सब्जी विक्रेताओं का डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News Vegetable vendors protest dm office against eviction ghirni pokhar mandi

डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करती सब्जी विक्रेता

Muzaffarpur News: घिरनी पोखर फल व सब्जी मंडी के दुकानदारों ने बिना नोटिस और पुनर्वास के हटाए जाने के विरोध में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया. दुकानदारों का कहना है कि वे 1987 से टैक्स दे रहे हैं. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: शहर के जवाहरलाल रोड स्थित घिरनी पोखर फल व सब्जी मंडी के दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा है. बिना किसी लिखित नोटिस और बिना पुनर्वास की व्यवस्था किए मंडी को जबरन हटाए जाने के विरोध में आक्रोशित दुकानदारों ने समाहरणालय (डीएम कार्यालय) परिसर में एकत्र होकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया. अपनी रोजी-रोटी पर अचानक आए संकट से परेशान बड़ी संख्या में फल और सब्जी विक्रेताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा.

दुकानदारों को डराने-धमकाने का आरोप, सुरक्षा की गुहार

धरना पर बैठे दुकानदारों ने प्रशासनिक रवैये पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि वे सभी साल 1987 से लगातार नियम के तहत नगर निगम को टैक्स का भुगतान कर रहे हैं. इसके बावजूद बिना कोई पूर्व सूचना दिए या बिना किसी वैकल्पिक जगह के उन्हें वहां से जबरन खदेड़ा जा रहा है. विक्रेताओं का आरोप है कि उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है, जिससे उनके सामने परिवार के भरण-पोषण की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है. उन्होंने मांग की है कि जब तक उनके लिए किसी अन्य स्थान पर दुकान लगाने की स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक उन्हें वहां से नहीं हटाया जाए.

मुजफ्फरपुर से माधव की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन