मुजफ्फरपुर: महानगरों तक आसानी से पहुंचेगी शाही लीची, प्रशासन ने बढ़ाया कदम

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News shahi litchi pickup van no entry exemption

लीची का फाइल फोटो

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर की शाही लीची को समय पर बाजार तक पहुंचाने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है. लीची ढोने वाले पिकअप वाहनों को 16 मई से 20 जून तक नो एंट्री से विशेष छूट देने की तैयारी की गई है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची को देश के बड़े बाजारों तक समय पर पहुंचाने के लिए प्रशासन ने खास तैयारी शुरू कर दी है. जीआई टैग प्राप्त इस मशहूर फल की ढुलाई में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए लीची लदे पिकअप वाहनों को शहर की नो एंट्री व्यवस्था से छूट देने की पहल की गई है. उप विकास आयुक्त ने इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर विशेष अनुमति देने का अनुरोध किया है.

16 मई से 20 जून तक मिलेगी विशेष छूट

जिला उद्यान पदाधिकारी की अनुशंसा पर यह व्यवस्था लागू की जा रही है. प्रस्ताव के अनुसार 16 मई से 20 जून 2026 तक लीची ढोने वाले पिकअप वाहनों को नो एंट्री नियम से राहत दी जाएगी. इसका मकसद किसानों और व्यापारियों को समय पर लीची रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने में मदद करना है.

रेलवे स्टेशन से होती है बड़े पैमाने पर सप्लाई

मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से ही शाही लीची को दूसरे राज्यों और जिलों में भेजा जाता है. बागानों से लीची को स्टेशन तक पहुंचाने के लिए व्यापारी और किसान ज्यादातर पिकअप वैन का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में शहर के ट्रैफिक और नो एंट्री नियम के कारण अक्सर देरी की समस्या सामने आती थी.

जल्दी खराब होने वाला फल है शाही लीची

शाही लीची बेहद संवेदनशील और जल्दी खराब होने वाला फल माना जाता है. थोड़ी सी देरी से इसकी गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है. प्रशासन की इस पहल से जाम में फंसने की समस्या कम होगी और लीची समय पर बाजार तक पहुंच सकेगी. इससे व्यापारियों और किसानों दोनों को राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन