Muzaffarpur: एनएच 28 पर भीषण हादसा, पिकअप और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News sakra nh 28 pickup bike collision one dead identification pending

प्रतीकात्मक फोटो

Muzaffarpur News: सकरा थाना क्षेत्र में एनएच 28 पर पिकअप और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भटंठी में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एनएच 28 पर एक तेज रफ्तार पिकअप और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. बाईक सवार मिश्रौलिया गांव निवासी मो अफरोज 40 वर्ष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वही उसका भाई मो. नदीम 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया है.

तेज रफ्तार बनी काल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप और बाइक दोनों की गति काफी अधिक थी. भटंठी के समीप संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों वाहनों में सीधी टक्कर हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही सकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया.

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

मृतक युवक के पास से फिलहाल ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचित किया गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

मुजफ्फरपुर के सकरा से विनोद दुबे की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन