Muzaffarpur महाजाम: कलमबाग चौक से मोतीझील तक थमी शहर की रफ्तार, एम्बुलेंस और स्कूल फंसी बसें

Published at :11 May 2026 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur News massive traffic jam kalambag chowk motijheel bridge school bus ambulance stuck

कलमबाग चौक पर जाम की तस्वीर

Muzaffarpur News: कलमबाग चौक और मोतीझील इलाके में भीषण जाम से हाहाकार मचा है. पिछले 2 घंटों से स्कूली बसें और एम्बुलेंस फंसी हुई हैं. पुलिस की टीम जाम छुड़ाने में जुटी है, लेकिन चिलचिलाती गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News:  उत्तर बिहार की व्यावसायिक राजधानी मुजफ्फरपुर सोमवार को भीषण जाम की चपेट में रही. पिछले दो घंटों से शहर के प्रमुख हिस्से जैसे कलमबाग चौक, मोतीझील ब्रिज और अघोरिया बाजार रोड पर वाहनों के पहिये पूरी तरह थम गए हैं. चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बीच हजारों लोग सड़कों पर घंटों से फंसे हुए हैं. स्थिति इतनी गंभीर है कि करीब 10 स्कूली बसें और कई एम्बुलेंस भी इस महाजाम में फंसी हुई हैं.

गर्मी और जाम ने छुड़ाए पसीने

दोपहर के समय तापमान बढ़ने के साथ ही जाम ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. स्कूली बसों में बैठे छोटे बच्चे गर्मी से बेहाल हैं, वहीं एम्बुलेंस में फंसे मरीजों की जान पर बन आई है. दोपहिया और चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें अघोरिया बाजार से लेकर कलमबाग चौक तक फैली हुई हैं. राहगीरों का कहना है कि सड़कों पर गाड़ियां रेंगने को भी मजबूर हैं.

पुलिस की टीमें सड़कों पर,बेअसर रही कोशिशें

जाम की सूचना मिलते ही काजी मोहम्मदपुर थाना और ट्रैफिक थाने की पूरी टीम मौके पर पहुँच गई है. पिछले डेढ़ घंटे से पुलिसकर्मी पसीने से तर-बतर होकर ट्रैफिक को सुचारू करने की कोशिश में जुटे हैं. हालांकि, सड़कों पर वाहनों का दबाव इतना अधिक है कि पुलिस की तमाम कोशिशें नाकाफी साबित हो रही हैं. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, संकरी सड़कों और बीच रास्ते में वाहनों के खराब होने या अवैध पार्किंग के कारण स्थिति और विकट हो गई है.

मुजफ्फरपुर से देवेश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन