मुजफ्फरपुर: कांटी फोरलेन पर दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर लूट, इलाके में हड़कंप

Published by : Aniket Kumar Updated At : 22 May 2026 3:15 PM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

Muzaffarpur News: कांटी के नरसंडा फोरलेन फ्लाईओवर पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने फल व्यवसायी से पिस्तौल के बल पर 22 हजार रुपये छीन लिए. दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई छिनतई की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है. नरसंडा फोरलेन फ्लाईओवर पर बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने एक फल व्यवसायी को पिस्तौल के बल पर रोककर उससे करीब 22 हजार रुपये छीन लिए. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बाजार समिति जा रहा था फल व्यवसायी

पीड़ित अमन कुमार, कांटी नगर परिषद वार्ड 17 निवासी लक्ष्मण महतो का पुत्र है. उसने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह कांटी चौक से टेंपो पकड़कर फल खरीदने बाजार समिति जा रहा था.

फ्लाईओवर पर अपराधियों ने रोका रास्ता

अमन कुमार के मुताबिक नरसंडा फोरलेन फ्लाईओवर पर बाइक सवार तीन युवक अचानक टेंपो के सामने आ गए. इसके बाद वे टेंपो रुकवाकर उसके पास पहुंचे और जेब से रुपये निकालने लगे.

विरोध करने पर दिखाया पिस्तौल

व्यवसायी ने जब विरोध किया तो अपराधियों के साथ हाथापाई शुरू हो गई. इसी दौरान एक बदमाश ने पिस्तौल निकाल ली. हथियार देखकर डरे व्यवसायी ने अपने पास रखे करीब 22 हजार रुपये अपराधियों को दे दिए, जिसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए.

पुलिस के लिए नई चुनौती बनी वारदात

हाल ही में फोरलेन पर हुई एक छिनतई की घटना का खुलासा कर पुलिस ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अगले ही दिन दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है. कांटी थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन