मुजफ्फरपुर: निमोनिया, कोल्ड डायरिया और चिकन पॉक्स का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News Health department alert pneumonia cold diarrhea chickenpox cases idsp portal

सदर अस्पताल

Muzaffarpur News: निमोनिया, कोल्ड डायरिया और चिकन पॉक्स के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट. सिविल सर्जन ने सभी अस्पतालों से रिपोर्ट तलब की. IDSP पोर्टल पर मरीजों का डेटा अपलोड करना अनिवार्य. लापरवाही पर होगी कार्रवाई. पढ़ें पुरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मौसम के बदलते मिजाज के बीच निमोनिया, कोल्ड डायरिया और चिकन पॉक्स (छोटी माता) के मामलों में भारी बढ़ोतरी हुई है. संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. सिविल सर्जन (सीएस) डॉ. सुधीर कुमार ने जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों से इन बीमारियों के मरीजों की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है.

IDSP पोर्टल पर अपलोड होगी मरीजों की सूची

सिविल सर्जन के निर्देशानुसार, अब सदर अस्पताल, एसकेएमसीएच, सभी पीएचसी और निजी अस्पतालों को अपने मरीजों की सूची अनिवार्य रूप से ‘इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम’ (IDSP) पोर्टल पर अपलोड करनी होगी. अस्पतालों को न केवल मरीजों की संख्या बतानी होगी, बल्कि यह भी रिपोर्ट देनी होगी कि मरीज कितने दिनों में ठीक हो रहे हैं. इस डेटा ट्रैकिंग का मुख्य उद्देश्य बीमारी के पैटर्न को समझना और महामारी जैसी स्थिति को रोकना है.

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल एसकेएमसीएच और सदर अस्पताल में ग्रामीण इलाकों से गंभीर मरीज पहुंच रहे हैं. सीएस ने स्पष्ट किया है कि ओपीडी और इनडोर मरीजों की सटीक रिपोर्टिंग बेहद जरूरी है. संक्रमण के फैलाव को रोकने और मरीजों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए सभी को कड़े निर्देश दिए गए हैं. रिपोर्टिंग में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य केंद्रों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मुजफ्फरपुर से कुमार दीपू की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन