Muzaffarpur News: नदी किनारे झाड़ियों में मिला बच्ची का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News

Muzaffarpur News: मनियारी थानाक्षेत्र के सोनवर्षा में नदी किनारे झाड़ियों में एक बच्ची का शव मिला है। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Muzaffarpur News: जिले के मनियारी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नदी किनारे झाड़ियों में एक मासूम बच्ची का शव मिला है। मामले की जानकारी आसपास के लोगों को हुई थी मौके पर भीड़ जुट गई। मामले की सूचना मनियारी थाना को दी गई। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हालांकि, शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है। 

झाड़ियों में पड़ा था शव

मामले को लेकर स्थानिय लोगों ने बताया कि मुजफ्फरपुर के मनियारी थानाक्षेत्र के सोनवर्षा कदाने नदी के किनारे बीते दिन यानी शनिवार को लोगों की नजर नदी के किनारे झाड़ियों में पड़ी एक बच्ची के शव पर पड़ी। इसके बाद इसकी सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। इसके बाद ग्रामिणों ने मामले की जानकारी स्थानिय पुलिस को दी। सूचना के बाद मनियारी थाना प्रभारी देवव्रत कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। फिलहाल लोगों द्वारा शव को बाहर से लाकर यहां रख देने की आशंका जताई जा रही है।  

थाना प्रभारी का बयान

मामले को लेकर मनियारी था���ा प्रभारी देवव्रत कुमार ने बताया कि स्थानिय लोगों ने शनिवार सुबह सूचना दी कि सोनवर्षा कदाने नदी के किनारे झाड़ियों में एक बच्ची का शव पड़ा मिला है। जिसके बाद तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन