मुजफ्फरपुर: भुईयां बाबा पूजा के दौरान पसरा मातम, बिजली के झटके से युवक ने तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Muzaffarpur electrocution death: जैतपुर थाना अंतर्गत अमैठा गांव में भुईयां बाबा पूजा के दौरान करंट लगने से 27 वर्षीय युवक सत्यनारायण कुमार की मौत हो गई, जबकि 11 वर्षीय किशोर जख्मी हो गया. पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई कर रही है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के सरैया से शिवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur electrocution death: जैतपुर थाना क्षेत्र के अमैठा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां भुईयां बाबा पूजा के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक किशोर आंशिक रूप से जख्मी हो गया. मृतक की पहचान अमैठा गांव निवासी रामदेव राय के पुत्र सत्यनारायण कुमार (27 वर्ष) के रूप में हुई है, वहीं जख्मी किशोर गांव के ही उमेश राय का पुत्र जितेश कुमार (11 वर्ष) है.

पूजा के दौरान पसरा मातम

ग्रामीणों के मुताबिक, शुक्रवार को गांव में पूजा को लेकर पास के सरकारी स्कूल परिसर में जनरेटर रखा गया था. वहीं से बिजली का तार भी खींचा गया था. इसी बीच बिजली आने पर जैसे ही जनरेटर बंद कर बिजली का तार जोड़ा गया, जितेश कुमार करंट की चपेट में आ गया. उसे तड़पता देख बचाने दौड़े सत्यनारायण कुमार भी बिजली की चपेट में आ गए. इसके बाद पूजा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

इलाज के दौरान तोड़ा दम

परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को सीएचसी सरैया में भर्ती कराया. जितेश की स्थिति ठीक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, लेकिन सत्यनारायण की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान शनिवार को सत्यनारायण की मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर पहुंची जैतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन