ePaper

Muzaffarpur Crime: हथियार के साथ भाभी और देवर का वीडियो हुआ वायरल, अब पुलिस करेगी कार्रवाई

Updated at : 16 Mar 2025 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
viral Video

viral Video

Muzaffarpur Crime: आज कल युवकों के साथ साथ महिलाओं के भी हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं. पुलिस के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी महिलाओं के बीच बढ़ी इस प्रवृति के बढ़ने पर चर्चा होने लगी है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Crime:मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर में हथियार लहराने के मामले बढ़ते जा रहे हैं. पहले केवल युवकों में यह प्रवृति देखने को मिलती थी, लेकिन हाल के दिनों में देखने को मिल रहा है कि अब लड़कियां भी यह शौक पैदा हो गया है. आज कल युवकों के साथ साथ महिलाओं के भी हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं. पुलिस के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी महिलाओं के बीच बढ़ी इस प्रवृति के बढ़ने पर चर्चा होने लगी है.

देवर भाभी का वीडियो वायरल

एक तरफ मुजफ्फरपुर पुलिस सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कह रही है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब महिलाओं के भी हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. हालांकि, प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं भी हथियारों का प्रदर्शन कर रही हैं.

पहचान कर होगी कानूनी कार्रवाई

सूत्रों कर मानें तो वायरल वीडियो हथौड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव का है. वीडियो में एक भाभी और एक देवर अलग-अलग वीडियो में हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस मामले में मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया है कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है. उन्होंने कहा कि दोनों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे मामले को पुलिस गंभीरता से ले रही है. महिलाओं में हथियार के प्रति बढ़ते क्रेज को लेकर भी उन्होंने चिंता प्रकट की है.

Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन