सदन में चांदपरना पुल के निर्माण को लेकर विधायक व मंत्री आमने-सामने
Author Prashant kumar
Updated:
विज्ञापन

सदन में चांदपरना पुल के निर्माण को लेकर विधायक व मंत्री आमने-सामने
विज्ञापन
:: मंत्री ने कहा- पुल निर्माण को लेकर तैयार हो रहा डीपीआर :: विधायक ने कहा-निर्धारित समय बताइये पहले भी चार बार तैयार हो चुका है डीपीआर
मीनापुर. चांदपरना बूढ़ी गंडक नदी पर पुल को लेकर विधानसभा में बुधवार को जोरदार बहस हुई. मीनापुर विधायक मुन्ना यादव व ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी आमने-सामने थे. विधायक मुन्ना यादव ने गैर सरकारी संकल्प में चांदपरना बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण का मुद्दा डाला था. इस पर बुधवार को विस में बहस हुई. विधायक ने कहा कि चांदपरना बूढ़ी गंडक नदी पर पुल मीनापुर के लिए बहुत ही जरूरी है. यह मीनापुर का लाइफलाइन है. इसका निर्माण जल्द से जल्द कराया जाये. इस पर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने मंत्री को जवाब देने को कहा. मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सेतु योजना अंतर्गत जिला संचालन समिति से प्राप्त प्राथमिकता सूची में क्रमांक-18 पर चांदपरना बूढ़ी गंडक नदी पर आरसीसी पुल के निर्माण कार्य के नाम से शामिल है. पुल के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है. तदानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. विधायक से संकल्प को वापस लेने का अनुरोध किया गया. इस पर विधायक व मंत्री आमने सामने आ गये. विधायक ने कहा कि चार बार डीपीआर तैयार हो चुका है. अब तो बता दीजिए कि पुल निर्माण कब से शुरू होगा. विधायक समय सीमा निर्धारण पर अड़ गये. इस पर मंत्री अशोक चौधरी ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि लम्बे समय तक ग्रामीण कार्य विभाग आपके पास था तो पुल क्यों नहीं बना. नौ साल बाद मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना बना है. शीघ्र ही पुल निर्माण होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










