योगिया मठ इलाके से लापता युवती बरामद

Updated:
विज्ञापन

Missing girl recovered from Yogiya Math area

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के योगिया मठ इलाके से लापता युवती को बरामद की गई है. मंगलवार की देर रात योगिया मठ इलाके से लापता युवती को बरामद किया गया हैं. प्रारंभिक पूछताछ के बाद बुधवार को संबंधित कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया है.जिसके बाद युवती को ससुराल भेज दिया गया. जानकारी के मुताबिक बीते 28 फरवरी की दोपहर से लापता थी. मामले को लेकर उसके माँ ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. इसमें योगिया मठ इलाके के एक युवक ही बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया था. हालांकि बरामद होने के बाद पुलिस की पूछताछ में उसने बताया है कि वह अपनी मर्जी से भाग कर शादी की है. इस संबंध में उसके भी परिजन ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. बरामद होने के बाद उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन