मुशहरी अंचल के समानांतर बिचौलिये चला रहे कार्यालय, ईओयू से शिकायत
Author Prashant kumar
Updated:
विज्ञापन

मुशहरी अंचल के समानांतर बिचौलिये चला रहे कार्यालय, ईओयू से शिकायत
विज्ञापन
– मिठनपुरा में भी कई जगहों पर चल रहा समानांतर कार्यालय
– कलेक्ट्रेट के एक पुराने कर्मचारी पर संरक्षण का आरोप– बिचौलिये के नाम व मोबाइल नंबर की दी जानकारी
– सरकारी जमीन के गलत तरीके से जमाबंदी व दाखिल खारिज की बात कहीवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
मुशहरी अंचल कार्यालय में बिचौलिये का दबदबा कुछ इस कदर है कि एक-दो नहीं बल्कि कई समानांतर कार्यालय का संचालन अवैध तरीके से किया जा रहा है. उक्त आरोप लगाते हुए मुशहरी प्रहलादपुर के एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) से की है. इस शिकायत के आलोक में ईओयू के एसपी ने डीएम को पत्र भेजकर इसकी जानकारी देते हुए जांच कर आवश्यक कारवाई करने का अनुरोध किया है. इसमें समाहरणालय के भी एक पुराने कर्मी पर आरोप लगाया है जिसके संरक्षण में यह खेल चल रहा है. उक्त कर्मी पिछले कई वर्षों से एक ही कार्यालय में जमे हुए है. जिनका आजतक तबादला नहीं हुआ. इसपर भी कई सवाल उठ रहे हैं. आवेदक ने इसके अलावा मिठनपुरा में कई जगहों पर समानांतर कार्यालय चलने की जानकारी दी है. जिसमें अंचलाधिकारी का डोंगल और लैपटाप भी अवैध तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.शिकायत में बताया कि सरकारी भूमि का गलत तरीके से जमाबंदी और दाखिल खारिज करने का भी खेल बिचौलिए के माध्यम से मुशहरी अंचल में चल रहा है. शिकायतकर्ता ने कई बिचौलिए का नाम और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है, जो समानांतर कार्यालय का संचालन करते हौ. यहां पर पूरे दिन भूमि माफियाओं का आना जाना लगा रहता है. इसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










