मेहंदी हसन-किला चौक रोड आज से 15 जनवरी तक बंद, नया ट्रैफिक रूट जारी
Updated at : 11 Dec 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन

Mehndi Hasan-Qila Chowk road closed
विज्ञापन
::: स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सीवरेज व ड्रेनेज कार्य के कारण फैसला, वैकल्पिक रूप से ”मरीन ड्राइव रोड” का करें इस्तेमाल
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
शहरी क्षेत्र में चल रहे अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम और स्टॉर्म वॉटर ड्रेन निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए एक बार फिर मेहंदी हसन से किला चौक रोड को एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है. मेहंदी हसन चौक से किला चौक (ब्रहमपुरा) तक की सड़क को 12 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. यह बंदी इसलिए आवश्यक है. ताकि, इस क्षेत्र में अंडरग्राउंड सीवरेज नेटवर्क, एसबीआर-एसटीपी कनेक्शन और स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का विकास तीव्र गति से पूरा किया जा सके, जो जलजमाव रोकने और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निर्माण कार्य अस्थायी रूप से असुविधा देता है, परंतु इसके परिणाम दीर्घकालीन सुविधा और बेहतर शहरी सेवाएं प्रदान करेंगे. नागरिक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और कार्य को पूरा करने में सहयोग दें. वैकल्पिक मार्ग के तहत शहरवासी मेहंदी हसन चौक की जगह सीधे मरीन ड्राइव रोड होते हुए कर्बला चौक पहुंच सकते हैं. वहीं, दूसरे दिशा में जाने वाले वाहनों संगम चौक से लक्ष्मी चौक रूट का उपयाेग कर सकते हैं. इस दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए नगर निगम ने ट्रैफिक पुलिस, बिजली, बीएसएनएल और अन्य संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय के निर्देश जारी किये हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Devesh Kumar
I am working as a senior reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on nagar nigam political, social, and current topics.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




