मुजफ्फरपुर: आपसी विवाद के बाद हवाई फायरिंग, पिस्टल और गोली के साथ आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर: हवाई फायरिंग, आरोपी पिस्टल संग गिरफ्तार

पिस्टल और गोली के साथ आरोपी गिरफ्तार (AI PHOTO)

मुजफ्फरपुर के मीनापुर में शनिवार शाम दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने पिस्टल निकालकर हवा में गोली चला दी. गनीमत रही कि दूसरा युवक बाल-बाल बच गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

Muzaffarpur crime News: मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना क्षेत्र के मुस्तफागंज बाजार से पूरब जाने वाले मार्ग पर शनिवार की शाम दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बात बढ़ने पर एक युवक ने पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग कर दी, जिसमें दूसरा युवक बाल-बाल बच गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

फरीदपुर गांव के पास हुई वारदात

थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि घटना नगर पंचायत मीनापुर के वार्ड संख्या-13 (फरीदपुर) गांव के पास शनिवार की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच हुई. विशुनपुर गांव निवासी राजीव कुमार और अलीनेउरा निवासी मुकेश कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी. बहस के दौरान मुकेश ने अपनी पिस्टल से राजीव पर एक राउंड हवाई फायरिंग कर दी.

हथियार और खोखा बरामद, पुलिस जांच में जुटी

फायरिंग के बाद आसपास के लोगों ने आरोपी मुकेश को पकड़कर उसकी धुनाई की और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया. पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, एक जिंदा गोली और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
संतोष कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार गुप्ता

पत्रकारिता क्षेत्र में 24 वर्षों का समृद्ध अनुभव . क्राइम, राजनीतिक व प्रखंड तथा अंचल से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन