मुजफ्फरपुर: ATM बदल शातिर ने उड़ाए 80 हजार रुपये, पीड़ित ने दर्ज कराई प्राथमिकी.

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में एक युवक का ATM कार्ड बदलकर 80 हजार रुपये की ठगी कर ली गई. पीड़ित ने जब पैसे निकालने के लिए ATM का इस्तेमाल किया, तब शातिर अपराधी ने वारदात को अंजाम दिया. जानिए कैसे हुई ये ठगी और आप कैसे बच सकते हैं.

विज्ञापन

ATM fraud: मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र स्थित बड़ाकपुर निवासी मो. अनवर अली साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं. एक अज्ञात शातिर अपराधी ने झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से 80 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली. घटना को लेकर पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन

भगवानपुर एसबीआई एटीएम में दिया घटना को अंजाम

पीड़ित अनवर अली द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना बीते 28 जुलाई की सुबह करीब 7:20 बजे की है. वे भगवानपुर स्थित एसबीआई (SBI) के एटीएम बूथ से पैसे निकालने गए थे. उसी दौरान कतार में पीछे खड़े एक अज्ञात युवक ने चालाकी से उनका ध्यान भटकाकर एटीएम कार्ड बदल लिया.

पंजाब नेशनल बैंक खाते से कट गए 80 हजार

कार्ड बदलने के बाद आरोपी ने उनके पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के खाते से 80 हजार रुपये उड़ा लिए. मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आने के बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ. उन्होंने पुलिस से गुहार लगाते हुए आरोपी की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने और गाढ़ी कमाई वापस दिलाने की मांग की है. सदर थाना पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन