Love: अपनी मर्जी से घर से भागे हैं, केस नहीं कीजिए… 17 साल की किशोरी ने सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Girlfriend boyfriend

Girlfriend boyfriend

Love: एक नाबालिग लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो भेजकर अपने प्रेमी के बचाव में पुलिस से गुहार लगाई है.

विज्ञापन

Love: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक मोहल्ले से 23 मार्च को लापता हुई 17 साल की छात्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पुलिस को भेजा है. 22 सेकेंड के वीडियो में छात्रा ने कहा है कि हम अपनी मर्जी से घर से आये हैं. हम शादी करना चाहते हैं. प्लीज, आप लोग केस नहीं कीजिएगा. न मेरी फैमिली या लड़के के परिवार पर.

लड़की लाल रंग का सूट पहने है. अपने सिर पर दुपट्टा डाले हुए है. ब्रह्मपुरा थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि लड़की की बरामदगी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. लड़की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी भेजा है. हालांकि, पुलिस उनकी जन्म तिथि के सत्यापन को लेकर स्कूल से संपर्क साधी है.

बेटे ने बताया, घर में नहीं है दीदी

ब्रह्मपुरा थाने में 24 मार्च को 17 साल की नाबालिग छात्रा के पिता ने बताया था कि 23 मार्च की रात वे लोग अपने परिवार के साथ घर में सोये हुए थे. रात्रि दो बजे उनके बेटे ने उन्हें उठाया और कहा कि दीदी घर में नहीं है. काफी खोजबीन की लेकिन, बेटी का कुछ पता नहीं चल सका. बताया कि घर के पास के ही मोहल्ले के दो लोग उनकी बेटी को धमकी देते थे कि तुम्हारे पिता की हत्या करके फेंक देंगे. आरोपी के घर पर पता लगाने गये तो बोला कि उसकी बेटी पटना में है. उसका मित्र भी फरार है. सभी आरोपियों ने शादी की नीयत या फिर बेचने के लिए बेटी को अगवा कर लिया है.

Also Read: Darbhanga Airport: दरभंगा हवाई अड्डा से रोजाना 22 विमानों की होगी आवाजाही, समर शेड्यूल जारी

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन