Muzaffarpur : भगवान राम ने अहिल्या का उद्धार कर नारी जाति का किया सम्मान

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : भगवान राम ने अहिल्या का उद्धार कर नारी जाति का किया सम्मान

Muzaffarpur : भगवान राम ने अहिल्या का उद्धार कर नारी जाति का किया सम्मान

विज्ञापन

यजुआर मध्य पंचायत के गोविंद चौक परिसर में राम कथा ज्ञान यज्ञ का चौथा दिन कटरा़ प्रखंड के यजुआर मध्य पंचायत अंतर्गत गोविंद चौक परिसर में राम कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन शुक्रवार को कथा वाचन करते हुए राघवाचार्य जी महाराज ने कहा कि राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं. उन्होंने महान उद्देश्य के लिए विश्वामित्र ऋषि के आश्रम में जाकर ऋषि के तप व यज्ञ की रक्षा की. अहिल्या का उद्धार कर नारी जाति के सम्मान को गौरव प्रदान किया. जनकपुर में महाराज जनक की पुत्री सीता के धनुष यज्ञ में भाग लेकर उनके प्रण व स्वाभिमान की रक्षा कर विवाह किया. परशुराम जैसे महाप्रतापी नायक में आये अहंकार का दमन कर मानव को संदेश देते हुए प्रेम के सागर में डुबकी लगाकर पूरे विश्व को एक सार्थक संदेश देने का काम किया. धनुष यज्ञ के पश्चात जनकपुर में चारों ओर जहां श्री राम के पुरुषार्थ का यश फैलने लगा. लोग राम के चरित्र को अपने-अपने ढंग से देखने लगे. तभी तो रामचरित मानस में तुलसी दास ने कहा है कि जाकी रहे भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तीन तैसी. राम कथा में सासंद वीणा देवी, विधायक केवटी, मदन मोहन झा, मंत्री राजू सिंह, वीआइपी नेता शोभा देवी, पूर्व जिला पार्षद विभाग देवी, कमलेश ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, मनोज ठाकुर, प्रभास ठाकुर सहित अन्य लोगों कथा श्रवण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन