मुजफ्फरपुर: महिला थाना से 100 मीटर दूर शराब का बड़ा गोदाम सील, 10 लाख की बियर और शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
महिला थाना से 100 मीटर दूर चल रहा था शराब का गोदाम, 95 पेटी बियर व अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में महिला थाना से महज 100 मीटर दूर चल रहे शराब के गोदाम पर उत्पाद विभाग ने छापेमारी की। 95 पेटी शराब जब्त, तस्कर पंकज कुमार गिरफ्तार।

विज्ञापन

Muzaffarpur Liquor Seized: नगर थाना क्षेत्र के काली कोठी स्थित महिला थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध शराब के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पुलिस टीम ने पंकज कुमार के मकान में बने गोदाम से विभिन्न नामी ब्रांडों की कुल 95 पेटी बियर और अंग्रेजी शराब बरामद की है. उत्पाद थानेदार इंस्पेक्टर राम प्रकाश राम ने बताया कि जब्त की गई शराब व बियर की बाजार में कीमत 10 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है.

देर रात पिकअप से मंगाया गया था भारी स्टॉक

 कार्रवाई के दौरान मौके से ही गोदाम मालिक सह शराब तस्कर पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है. वह नगर थाना क्षेत्र के काली कोठी का निवासी है और मूल रूप से शिवहर जिले के सदर थाना क्षेत्र के छतौनी (वार्ड नंबर 18) का रहने वाला है. आरोपी ने देर रात पिकअप गाड़ी के जरिए शराब का भारी स्टॉक मंगाया था, ताकि शहर के स्थानीय धंधेबाजों को आपूर्ति की जा सके.

लोकल धंधेबाजों और सिंडिकेट की तलाश शुरू:

  • शहर के बीचोंबीच शराब का इतना बड़ा स्टॉक मिलने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.
  • उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार तस्कर से कड़ाई से पूछताछ कर रही है.
  • पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन-किन धंधेबाजों को बेचा जाना था.
  • आरोपी के बताए ठिकानों पर आगे की छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: मनियारी: रतनौली की बेटी आरती का IIT रुड़की में दाखिला, JEE एडवांस में सफलता से गांव में खुशी की लहर


विज्ञापन
Premanshu Shekhar

लेखक के बारे में

By Premanshu Shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन