मुजफ्फरपुर: पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में तत्कालीन थानाध्यक्ष और मृत चालक के पिता की कोर्ट में गवाही दर्ज

Updated:
विज्ञापन
पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में सुनवाई तेज, तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत दो की गवाही दर्ज

मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड मामले में सुनवाई तेज हो गई है। अदालत में तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत दो गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं।

विज्ञापन

Sameer Kumar Murder: चर्चित पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड से जुड़े मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ चल रहे सत्र विचारण में बुधवार को अभियोजन पक्ष की ओर से दो महत्वपूर्ण गवाहों की गवाही दर्ज कराई गई. अदालत में सुनवाई के दौरान नगर थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष मो. सुजाउद्दीन ने प्राथमिकी का पूर्ण समर्थन किया. वहीं, दूसरे गवाह के रूप में मृत चालक रोहित के पिता राजेश मिश्रा (निवासी कांटा पिरौछा, गायघाट) ने कोर्ट के समक्ष बयान दर्ज कराए. मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को होगी.

23 सितंबर 2018 को चंदवारा में हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग 

23 सितंबर 2018 की शाम पूर्व मेयर समीर कुमार अपने चालक रोहित कुमार के साथ अखाड़ाघाट स्थित होटल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान चंदवारा के नवाब रोड पर बदमाशों ने कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी, जिससे पूर्व मेयर और उनके चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी.

मामले में नामजद आरोपितों का विवरण:

  • राजू साह उर्फ राजू तुरहा: निवासी कल्याणी चौक, नगर थाना.
  • शंभू सिंह: निवासी धनौर, कटरा.
  • प्रदुम्न शर्मा उर्फ मंटू शर्मा: निवासी बहलोलपुर, छपरा.
  • आशुतोष शाही: निवासी शाही मीनापुर, औराई (चौथे आरोपित, जिनकी पहले ही हत्या हो चुकी है).

विवेचक ने 28 जून 2023 को आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. इस चर्चित केस में पहले सेशन ट्रायल में आठ और दूसरे सेशन ट्रायल में चार आरोपित शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: अभेद्य किले में अपने ही सुरक्षा गार्ड की धोखेबाजी: 29 साल बाद भुटकुन शुक्ला के कातिल दीपक को उम्रकैद



विज्ञापन
Premanshu Shekhar

लेखक के बारे में

By Premanshu Shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन