योग की विधाएं सीखीं, हुए पारंगत
Published by : KUMAR GAURAV Updated At : 11 Jun 2025 8:20 PM
योग की विधाएं सीखीं, हुए पारंगत
चार दिवसीय योग कैंप का समापन वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर रेडक्रॉस सभागार में सपोर्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कैंप का समापन हो गया. इसमें नि:शुल्क शुगर व बीपी जांच के अलावा चार दिन तक सहजन, अपराजिता, लेमन ग्रास, अर्जुन की छाल की चाय पिलायी गयी. इसके गुणों के बारे में बताया गया. अध्यक्ष रंगीश ठाकुर ने कहा कि योग प्राचीन भारतीय विद्या है जो शरीर, मन आत्मा को संतुलित करती है. योगाचार्य हिमांशु, सुधीर, गुंजेश, सियाराम तिवारी ने चार दिनों तक योग के बारे में जानकारी दी. समापन समारोह में रेडक्रॉस के सचिव उदयशंकर प्रसाद ने इस शिविर को उपयोगी कहा. योगाचार्य हिमांशु, संयोजक मनोज सिंह, सह संयोजक प्रकाश, आनंद भूषण, उद्यमी संघ अध्यक्ष संजीव, प्रज्ञा प्रवाह के सचिव विजय शाही, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल, कामाख्या नारायण सिंह आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










