रात भर प्रसव के दर्द से कराहती रही, गायब रहीं डॉक्टर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jun 2024 12:31 AM

विज्ञापन

रात भर प्रसव के दर्द से कराहती रही, गायब रहीं डॉक्टर

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. सदर अस्पताल के मातृ शिशु केंद्र में महिला डॉक्टर रात को ड्यूटी नहीं करती हैं. इस बात को लेकर कई बार सिविल सर्जन के पास शिकायत पहुंची. बार-बार चेतावनी देने के बाद भी यहां की हालत में सुधार नहीं हुआ है. बुधवार की देर रात भी ऐसा ही हुआ. प्रसव कराने के लिए आयी बैरिया की जमीला खातून डॉक्टर नहीं होने के कारण पूरी रात दर्द से तड़पती रही. उसे प्रसव पीड़ा हो रही थी, लेकिन डॉक्टर नहीं थीं. परिजन बार-बार नर्स से उसे देखने या रेफर करने की मांग कर रहे थे, लेकिन नर्स यह कहकर टाल रही थी कि डॉक्टर के आने पर ही रेफर करेंगे. इस तरह पूरी रात बीत गयी. सुबह की पाली में दूसरी डॉक्टर आयीं तब उस महिला का प्रसव कराया गया. गुरुवार को जब परिजन ने सिविल सर्जन डाॅ. अजय कुमार से शिकायत की तो उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डाॅ. बीएस झा को इसकी जानकारी देते हुए पांच दिन के अंदर पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है. साथ ही राेस्टर का भी अवलोकन करते हुए दोषी डॉक्टर को चिह्नित कर कार्रवाई की अनुशंसा करने के निर्देश दिये हैं. सीएस ने कहा-एमसीएच से महिला डाॅक्टर रात की पाली में गायब हो रही हैं. यह बहुत गंभीर मामला है. लगातार निर्देश दे रहे हैं कि डॉक्टर रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करें. दोषी डाक्टर के विरुद्ध रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई करेंगे. सीएस ने कहा कि बुधवार को एक मरीज को स्ट्रेचर नहीं मिलने के कारण उनके परिजन गोद में उठाकर ले जा रहे थे. इस मामले में भी अस्पताल अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन