नल जल योजना: पीएचइडी ऐप के माध्यम से होगी जांच, बनाये गये नोडल पदाधिकारी

Updated at : 19 Feb 2025 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
नल जल योजना: पीएचइडी ऐप के माध्यम से होगी जांच, बनाये गये नोडल पदाधिकारी

Investigation will be done through PHED app

विज्ञापन

जांच के दौरान लोकेशन के साथ तस्वीर और वीडियो भी अपलोड करना होगा मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर नल जल योजना को शत-प्रतिशत क्रियाशील करने के लिए अब पीएचइडी एप से जांच से की जायेगी. विभाग की ओर से इस ऐप को विकसित किया गया है. इसे लेकर प्रत्येक पंचायतों में एक-एक नोडल पदाधिकारी नामित किया जाना है, ताकि सभी प्रखंडों में जांच अभियान चलाया जा सके. जिले में भी इसकी तैयारी पूरी हो गयी है. सभी पंचायतों में इस योजना की जांच को लेकर नोडल पदाधिकारियों को नामित किया जा रहा है. इसके आलोक में सरैया बीडीओ ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारियों की सूची और किन पंचायतों में उनकी तैनाती की गयी है. इसका पूरा ब्योरा उपलब्ध कराया है. इसके अलावा औराई से भी रिपोर्ट भेज दी गयी है. सभी 16 प्रखंडों से रिपोर्ट मिलने के बाद एप के माध्यम से जांच अभियान चलाया जायेगा. जिले में करीब सौ से अधिक जगहों पर नल जल योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. मोतीपुर प्रमंडल अंतर्गत करीब 98 और मुजफ्फरपुर प्रमंडल अंतर्गत करीब 36 जगहों पर योजना पूरी तरह से बंद है. पिछले करीब छह माह से यही स्थिति है. कहीं पर मोटर खराब होने तो कहीं बिजली की समस्या के कारण जलापूर्ति बाधित है. इसके अलावा भी अन्य कई जगहों से जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत अक्सर प्राप्त होती है. इसे देखते हुए अब एप से जांच की जायेगी. मुख्यालय स्तर से इसकी सीधे मॉनिटरिंग की जा सके. जांच के दौरान लोकेशन के साथ तस्वीर और वीडियो भी अपलोड करना होगा. नल जल योजना में कहां पर तकनीकी समस्या है, इसकी भी रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन