मिठनपुरा में बदमाशों ने महिला को सड़क पर घसीट कर एक लाख छीने
Updated at : 06 Dec 2024 9:24 PM (IST)
विज्ञापन

मिठनपुरा में बदमाशों ने महिला को सड़क पर घसीट कर एक लाख छीने
विज्ञापन
-कन्हौली लेप्रोसी मिशन चौक के पास हुई वारदात-चंदवारा एसबीआइ से की थी रुपये की निकासी
-बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकीमुजफ्फरपुर.
मिठनपुरा थाना के कन्हौली लेप्रोसी मिशन चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने सीमा रंजन से एक लाख रुपये छीन लिए. रुपये रखा पर्स छीनने के दौरान बदमाशों ने पीड़िता को सड़क पर घसीट दिया. इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. मामले को लेकर पीड़िता के बयान पर मिठनपुरा थाने में बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को चिन्हित करने में जुटी है. थाने में दर्ज प्राथमिकी में सीमा रंजन ने बताया है कि वह मूल रूप से पियर की रहने वाली हैं. वर्तमान में मिठनपुरा के कन्हौली सर्वोदय नगर मोहल्ले में किराये के मकान में रहती हैं. चार दिसंबर की दोपहर 12:30 मिनट पर वह बैंक के काम से घर से निकली थीं. चंदवारा स्थित एसबीआइ शाखा से चेक से एक लाख रुपये निकालीं. रुपये को पर्स में रखकर चंदवारा से ऑटो पकड़ कर कन्हौली लेप्रोसी मिशन चौक पहुंचीं. ऑटो से उतरने के बाद चालक को किराया दे रही थी. इस बीच पीछे से बाइक सवार दो अपराधी आया और हाथ से रुपये भरा पर्स छीनने लगा. वह विरोध की तो सड़क पर घसीट दिया और हाथ से पर्स छीनकर रोहुआ की ओर फरार हो गये. बाइक चला रहा अपराधी ग्रे कलर का टीशर्ट पहने हुआ था, चेहरे को कपड़ा से ढके हुआ था. दोनों अपराधियों की उम्र 25 से 30 साल के बीच रही होगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




