महिला के खाते से बीस हजार की अवैध निकसी

Published at :13 Feb 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
महिला के खाते से बीस हजार की अवैध निकसी

महिला के खाते से बीस हजार की अवैध निकसी

विज्ञापन

बोचहां. थाना क्षेत्र के चौपार मदन की समीमा खातून के खाते से 20 हज़ार रुपये अवैध निकासी का मामला गुरुवार को सामने आया. इसके बाद पीड़िता ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका यूको बैंक बोचहां में खाता है. 31 जनवरी को वह बोचहां पुरानी बाजार स्थित एक सीएसपी से दस हज़ार रुपये निकाल कर अपने घर आ गयी. इसके बाद उसके खाते से आठ फरवरी और दस फरवरी को उसके खाते से क्रमशः 9900 और 9900 रुपये की निकासी हो गई. जब इसके बारे में उसने शाखा में शिकायत की जांच की गई तो पता चला कि बंगाल में उसके खाते से निकासी हुई है. इसके बाद उसने मामले की लिखित शिकायत थाना में की. इस संबंध में यूको बैंक का शाखा प्रबंधक ने बताया कि महिला से साइबर क्राइम हुआ है. इसको लेकर पूरी जानकारी महिला को दी गई है. किसी ने गलत आधार कार्ड पर, गलत मोबाइल नंबर एंट्री कर गलत ओटीपी गिराकर पैसे की निराशा की है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है. सीएसपी संचालक से पूछताछ की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन