गर्लफ्रेंड की कॉल डिटेल्स नहीं निकाली तो कुल्हाड़ी से टेलीकॉम ऑफिस में की तोड़फोड़

he vandalised a telecom office with an axe
: मिठनपुरा थाना के देवी मंदिर रोड की घटना : पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया : मानसिक रूप से बताया जा रहा है बीमार संवाददाता, मुजफ्फरपुर गर्लफ्रेंड की कॉल डिटेल्स नहीं निकालने से नाराज सनकी आशिक कुल्हाड़ी लेकर टेलीकॉम ऑफिस पहुंच गया. उसने कार्यालय में मौजूद महिला कर्मियों से बदसलूकी की. उनके साथ धक्का-मुक्की करके कार्यालय में लगे शीशे को तोड़ने लगा. टैपिंग गिलास टूटने के बाद बम फटने जैसी आवाज हुई. इसके बाद स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों की भीड़ जुट गयी. तोड़-फोड़ कर रहे युवक को पकड़ कर कार्यालय से बाहर लाया गया. वहां लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद मिठनपुरा थाने की पुलिस टीम भी पहुंची. आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आयी. पूछताछ के दौरान वह मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ दिन पहले एक मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल्स निकलवाने के लिए टेलीकॉम ऑफिस आया था. मोबाइल नंबर उसने गर्लफ्रेंड का बताया. कार्यालय में कर्मियों ने किसी भी नंबर की डिटेल नहीं देने की बात कही तो वह आक्रोशित होकर गाली-गलौज करके चला गया. बुधवार दोपहर वह हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा था. कार्यालय के अंदर घुसते ही एक महिला कर्मी से गाली-गलौज व बदसलूकी करने लगा. कुल्हाड़ी से टैपिंग ग्लास पर वार करने लगा. हालांकि, घटना को लेकर देर शाम तक थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजय कुमार
संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. मुरलीगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










