वैशाली में मिला कंफर्म टिकट, कोच में सवार होने पर आवंटित सीट ही गायब

Updated at : 24 Feb 2025 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
वैशाली में मिला कंफर्म टिकट, कोच में सवार होने पर आवंटित सीट ही गायब

वैशाली में मिला कंफर्म टिकट, कोच में सवार होने पर आवंटित सीट ही गायब

विज्ञापन

:: वैशाली एक्सप्रेस के एस-2 बोगी में 80 नंबर सीट का मामला, शिकायत पर दो डीआरएम के बीच माथापच्ची, नहीं निकला समाधान

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

वैशाली एक्सप्रेस के 80 नंबर सीट को लेकर दो डीआरएम को काफी देर तक मथापच्ची करना पड़ा. मामला गाड़ी संख्या-12554 नयी दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस का है. बताया जाता है कि अभिषेक श्रीवास्तव नयी दिल्ली से मुजफ्फरपुर के लिए सफर शुरू किए. लेकिन उन्हें स्लीपर एस-2 में 80 नंबर सीट कन्फर्म मिला था. ट्रेन में प्रवेश करने के बाद उन्होंने आइआरसीटीसी व अधिकारियों को टैग कर शिकायत की. उन्होंने बताया कि कोच में सीट नंबर-80 नहीं है जबकि उन्हें आवंटित किया गया है. मामले को लेकर डीआरएम समस्तीपुर ने दिल्ली डीआरएम को टैग कर सूचित किया. दोबारा डीआरएम दिल्ली ने समस्तीपुर डीआरएम को मामले को देखने की बात कही. उसके बाद फिर से समस्तीपुर डीआरएम ने दिल्ली डीआरएम को टैग कर बताया कि चार्ट दिल्ली में बन रहा है, ऐसे में कोच प्रोफाइल जांच करने की बात कही गयी. इसके बाद मामले को पीसीसीएम एनआर को सूचित कर जांच की बात कही गयी. हालांकि कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन