ePaper

मुजफ्फरपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान चार युवक डूबे, SDRF ने किया रेस्क्यू , एक ही हालत गंभीर

Updated at : 05 Feb 2025 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar News: मुजफ्फरपुर के संगम घाट पर सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. बूढ़ी गंडक नदी में चार युवक डूब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. SDRF टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे SKMCH में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में बुधवार को सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. अहियापुर थाना क्षेत्र के संगम घाट पर विसर्जन के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में चार युवक डूब गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

SDRF ने किया चारों का सफल रेस्क्यू

बताया जा रहा है कि एक निजी स्कूल के छात्र बड़ी संख्या में मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंचे थे. करीब 10 छात्र मूर्ति के साथ पानी में उतरे, जिनमें से छह सुरक्षित बाहर आ गए, लेकिन चार लड़के तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे. गनीमत रही कि मौके पर SDRF की टीम मौजूद थी, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए चारों को पानी से बाहर निकाल लिया.

युवक की पहचान

हालांकि, डूबने वालों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए SKMCH में भर्ती कराया घायल गया है. युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. वह शहर के एक प्राइवेट हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था. फिलहाल, उसका इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

ये भी पढ़े: पटना के नर्सिंग होम में डॉक्टर के ड्राइवर ने लगायी फांसी, जानिए वजह

पुलिस कर रही है मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस और SDPO टाउन-2 विनता सिन्हा मौके पर पहुंचीं. उन्होंने बताया कि सभी युवकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और एक का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की जा रही है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन