Firing in Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने महिला को मारी गोली, लूटपाट का कर रही थी विरोध

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Firing in Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने महिला को मारी गोली, लूटपाट का कर रही थी विरोध

Firing in Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने बेला औद्योगिक थाना क्षेत्र के बेला मोड़ के पास प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली समृद्धि वर्मा को लूटपाट के दौरान विरोध करने पर गोली मार दी. घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

Firing in Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर. बेखौफ अपराधियों ने बेला औद्योगिक थाना क्षेत्र के बेला मोड़ के पास प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली एक महिला को लूटपाट के दौरान विरोध करने पर गोली मार दी. अपराधियों ने महिला को तीन गोली मारी, जिसमें से महिला को एक गोली लगी है. गोली चलाने के बाद तीनों बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए. गोलीबारी की इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर बेला थाना पुलिस के साथ-साथ मिठनपुरा थाना पुलिस भी पहुंची और तहकीकात शुरू कर दी है.

अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल महिला की पहचान समृद्धि वर्मा के रूप में हुई है, जो आर्यन वर्मा की पत्नी बताई गई है. घायल अवस्था में महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर जांच पड़ताल में जुटी है. बेला थानेदार रंजना वर्मा ने कहा कि अपराधियों ने सरेराह फायरिंग कर एक महिला को गोली मारी है. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है. महिला के बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Also Read: Bihar Weather: मानसून को सक्रिय होने में लगेंगे और दो चार दिन, बारिश के बाद पटना में बढ़ी उमस

पहले हवा में की थी फायरिंग

स्थानीय लोगों का कहना है दिनदहाड़े छिनतई करने के चक्कर में बदमाशों ने पहले महिला को रोकना चाहा और जब महिला नहीं रुकी, तो पहले अपराधियों ने हवा में गोली चलाई. फिर भी महिला भागने की कोशिश कर रही थी, तभी अपराधी ने महिला को पीछे से गोली मार दी. गोली मारने के बाद अपराधी बड़े आराम से भाग निकले. गोली चलने के बाद पूरे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. अब देखना है कि पुलिस की टीम पूरे मामले में क्या कुछ कार्रवाई करती है.

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन