फोरलेन पर चलती ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग

फोरलेन पर चलती ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग
मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनपुरा फोरलेन पर चलती ट्रक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी. इस घटना में ट्रक चालक ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए तुरंत ट्रक रोक लिया और समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली. स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक में अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद आग ने पूरे ट्रक को चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी. ट्रक का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. ट्रक को बीच रोड से किनारे कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










