नौ वर्षीया बच्ची की हत्या में प्राथमिकी दर्ज

पानापुर करियात थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीया बच्ची की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बच्ची के पिता के बयान पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है.
कांटी. पानापुर करियात थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीया बच्ची की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बच्ची के पिता के बयान पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है. कहा गया है कि पुत्री की हत्या में संदिग्ध युवकों की संलिप्तता की आशंका जतायी है. विदित हो कि सोमवार की सुबह गेहूं के खेत में बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया था. परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव गेहूं के खेत में छुपाने का आरोप लगाया था. थानाध्यक्ष रविकांत ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है. आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




