आपसी विवाद में मारपीट, युवक की आंख फोड़ी

Updated at : 23 Feb 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी विवाद में मारपीट, युवक की आंख फोड़ी

आपसी विवाद में मारपीट, युवक की आंख फोड़ी

विज्ञापन

गरहां थाना क्षेत्र के बिशनपुर नारायण बसौली गांव में हुई घटना हत्या की नीयत से मफलर से गला दबाने का लगाया आरोप प्रतिनिधि, बोचहां गरहां थाना क्षेत्र के बिशनपुर नारायण बसौली गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. इसको लेकर पीड़ित ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है़ चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीड़ित नरेश पासवान ने पुलिस कहा है कि वह बीती रात अपने दरवाजे पर रखी चारपाई पर सोया था. इसी बीच पड़ोसी आकर गाली-गलौज करने लगा़ विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट कर दी़ वहीं मारपीट के दौरान युवक की आंख फोड़ दी़ इतना ही नहीं हत्या की नीयत से गले में मफलर लगाकर गला दबाने लगा़ इस दौरान घिघियाने तथा शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण जुट गये और बीचबचाव के बाद जान बची़ इस दौरान गले से सोने की हनुमानी छीन ली और धमकी दी कि जब रात को चारपाई पर सोया रहेगा, तो उसमें आग लगा देंगे. पीड़ित ने गांव के विनोद पासवान, गरीब पासवान, विजय पासवान और सुनील पासवान पर मारपीट, लूटपाट व हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है़ थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन